फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोशाला में गंदगी मिलने पर एएनएम को फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुठौंद। जनपद के नोडल अधिकारी वरिष्ठ आईएएस विपिन कुमार जैन ने शनिवार को अस्थाई गोशालाओं एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने गोशालाओं की व्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी जताई। गंदगी मिलने पर पीएचसी में एएनएम को भी फटकार लगाई।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने कुठौंद ब्लाक की अस्थाई गोशाला बस्तेपुर का निरीक्षण किया। पंचायत सचिव विनय स्वर्णकार को तलब कर गोवंशों की संख्या, चारा, सफाई और आय व्यय का लेखाजोखा लिया। इसके बाद नोडल अधिकारी अटल गोशाला बाबली पहुंचे। उन्होंने बीडीओ ओमप्रकाश द्विवेदी को बेहतर व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
इसके बाद नोडल अधिकारी पीएचसी कुठौंद पहुंचे। प्रभारी चिकित्साधिकारी अवकाश पर थे। उन्होंने दस्तावेजों व महिला प्रसव कक्ष का भी निरीक्षण किया। गंदगी मिलने पर संबंधित एएनएम को फटकार लगाई। सीडीओ को निर्देश दिए प्राथमिकता के आधार पर कमियों को दूर कराएं और पीएचसी को भी आदर्श पीएचसी बनाने का कार्य सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान एडीओ पंचायत गिरजाशंकर, बाबली प्रधान प्रशांत कश्यप, सचिव शिवशरण, राजकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें