महंत भगवत विशाल इंटर कालेज कदौरा में चल रही 61वीं जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता का शनिवार को प्रतियोगिताओं एवं पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया। इसमें सीनियर बालिका वर्ग की चैंपियनशिप अंकिता शर्मा (गढ़गुवा), जूनियर बालिका वर्ग की चैंपियनशिप आशना यादव व मीनाक्षी चंदेल को संयुक्त रूप से मिली। जूनियर बालक वर्ग की
चैंपियनशिप संदीप सिंह (रमपुरा), सांस्कृतिक कार्यक्रम की चैंपियनशिप महंत भगवत विशाल इंटर कालेज कदौरा, खेल की चैंपियनशिप एसआर इंटर कालेज उरई को मिली।
प्रतियोगिता में शनिवार को अंतिम दिन ऊंची कूद सब जूनियर बालक में अंशुमन मिश्रा प्रथम व कुलदीप द्वितीय रहे। जूनियर बालक ऊंची कूद में अंकित (उरई) प्रथम, कौशल (छिरिया)
द्वितीय रहे। सीनियर बालक ऊंची कूद में अभिषेक (कुठौंद) प्रथम, रविकांत (बावई) ने दूसरा स्थान पाया गया। ऊंची कूद बालक सब जूनियर मेें मीनाक्षी प्रथम, सविता द्वितीय स्थान पर रहीं। ऊंची कूद सीनियर बालिका वर्ग में अंजू गोस्वामी प्रथम, स्तुति द्वितीय स्थान पर रहीं। गोला फेंक प्रतियोगिता में सब जूनियर बालकों में अमित प्रथम, रमाकांत द्वितीय,
जूनियर बालकों में पवन कुमार प्रथम, अभिषेक द्वितीय, सीनियर बालक गोला फेंक में अमन सिंह प्रथम, रामवीर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। सीनियर बालिका गोला फेंक प्रतियोगिता मे प्रिया सेंगर प्रथम, वंदना पाल द्वितीय रही। जूनियर बालिका में शालिनी राठौर प्रथम, अनुप्रिया द्वितीय रही। पांच हजार मीटर दौड़ सीनियर बालकों में प्रदीप प्रथम, गजेेंद्र सिंह द्वितीय
रहे। बालिका वर्ग में पांच हजार मीटर दौड़ में सौम्या प्रथम, ज्योति साहू द्वितीय रही। तीन हजार मीटर दौड़ में जूनियर बालकों में रामराजा प्रथम, विवेक पाल द्वितीय, जूनियर बालिका में रुबी परवीन प्रथम, शिखा कुशवाहा द्वितीय रही। प्रतियोगिताओं केे समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक झांसी मनोज कुमार द्विवेदी ने कहा कि बच्चोें को पढ़ाई
के साथ साथ खेल प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा लेना चाहिए। समारोह में महंत भगवत विशाल इंटर कालेज के छात्रों ने सर्जिकल स्ट्राइक पर नाटक प्रस्तुत किया। प्रतिभागियों को शील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान डीआईओएस राजेंद्र बाबू, डायट प्राचार्य मुन्नीलाल वर्मा, प्रधानाचार्य रामनाथ, करम अली, उत्तम निरंजन आदि मौजूद रहे। संचालन बंगरा जीआईसी के प्रधानाचार्य जयदेव नगाइच ने किया।