उरई। सड़क पर अचानक अन्ना मवेशी आने से अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार क्षतिग्रस्त हो गई। यहां से गुजर रहे राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। राहगीरों और पुलिस ने कार में फंसे तीनों लोगों को बाहर निकाला। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की हालत ठीक बताई जा रही है।
झांसी के नवाबाद निवासी रामप्रकाश (50) व इनके परिवार के गोविंद (42) और कमलेश (35) अपनी कार से गुरुवार दोपहर कानपुर की ओर से जा रहे थे। राठ रोड स्थित हाईवे ओवरब्रिज के पास कार के सामने अन्ना मवेशी आ गया। इससे चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया। तेज रफ्तार कार डिवाडर से टकरा गई। कार सवार तीनों लोग घायल हो गए। राहगीरों और पुलिस की मदद से घायलों को कार से निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां इनकी हालत ठीक बताई जा रही है।