फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुस्से में व्यापारी, आंदोलन की चेतावनी

Fri, 03 Mar 2017 11:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला जालौन
विज्ञापन
कालपी में एसडीएम संजय कुमार को ज्ञापन देते व्यापारी। - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
बबीना के सराफा व्यापारी के साथ बुधवार शाम हुई शूट एंड लूट की घटना का खुलासा न होने पर व्यापारियों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को कालपी व्यापार मंडल ने डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम कालपी संजय कुमार को दिया। जिसमें घटना के खुलासे और बाजारों में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की गई है। व्यापारियों का कहना है की अगर जल्द घटना का खुलासा न हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


व्यापार मंडल महामंत्री सुनील पटवा के नेतृत्व में दर्जनों व्यापारी तहसील पहुंचे और एसडीएम को ज्ञापन दिया। व्यापारियों ने कहा कि क्षेत्र में लगातार अपराध बढ़ रहे हैं। इससे व्यापारी भयभीत है। सराफ विष्णु के परिवार के साथ हुई घटना का जल्द खुलासा किया जाए ताकि वारदात में शामिल बदमाशों को पकड़ा जा सके। जिससे अपराधों में अंकुश लगेगा। इसके अलावा बाजारों और प्रमुख चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएं, ताकि संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा सके। व्यापारियों ने दो टूक शब्दों में कहा कि यदि जल्द ही घटना का अनावरण न हुआ तो मजबूरन व्यापारियों को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। इस दौरान सुनील पटवा के अलावा राम आसरे सोनी, शिवाकांत समीर धवन लल्ला महाराज विमल शुक्ला पप्पू राजेश चौरसिया मुकीम सहित काफी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

रेकी कर वारदात को दिया था अंजाम
सराफ के साथ बुधवार को हुई शूट एंड लूट की वारदात को रेकी के बाद अंजाम दिया गया था। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि बदमाशों को जानकारी थी कि सराफ कब, कितने बजे और कितनी जेवर नगदी लेकर निकल रहा है। इसके बाद पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। घटना के तार बाजार से भी जुड़ रहे हैं। इसलिए पुलिस बाजार के संदिग्धों पर भी नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन


बता दें कि एक मार्च की शाम बबीना निवासी सराफ विष्णु सोनी और उनके भाई व बेटे लक्की पर बाइक सवार बदमाशों ने हमला बोल दिया था। उस वक्त तीनों कदौरा स्थित बाजार से अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। बीच सड़क पर सराफ के परिवार के लोगों व बदमाशों के बीच हाथापाई भी हुई थी। इसमें बदमाशों ने लक्की के सीने में गोली मारकर साढ़े पांच लाख के जेवर, नगदी लूट ली थी। पुलिस सूत्रों की मानें तो शुरुआती जांच में इतना तो स्पष्ट हो गया है कि बदमाशों को जेवर, नगदी की सटीक जानकारी थी।

हो सकता है कि बदमाश कदौरा स्थित बाजार से ही सराफ के पीछे लगे हो। इसलिए बाजार के आसपास के दुकानदारों से घटना वाले दिन किसी संदिग्ध बाइक सवार के बारे में भी पूछताछ की जा रही है। बदमाशों की बाइक का नंबर भी पता किया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक वारदात में सराफ के किसी करीबी का भी हाथ होने से इंकार नहीं किया जा सकता है। इसलिए विष्णु के व्यापारिक संपर्को पर भी पूरी नजर रखी जा रहा है। एसपी स्वप्निल का कहना है कि क्राइम ब्रांच की टीम को लगाया गया है। जल्द ही घटना का सुराग  हाथ लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें