बैंक के बाहर लाइन में लगे लोग
- फोटो : अमर उजाला
उरई (जालौन) बैक शाखा में तीन दिन से पैसा न मिलने से परेशान ग्रामीणों का धैर्य टूट गया। गुस्साए लोगों ने उरई-औरैया मार्ग पर जाम लगा दिया। एक घंटे चले जाम को पुलिस ने समझा-बुझाकर खुलवाया। शाखा के मैनेजर ने कहा कि कैश ही नहीं है। इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक शाखा कुठौंद मे क्षेत्र के कई गांवाें के लोग खाता धारक हैं। पिछले तीन दिन से बैंक शाखा द्वारा खाता धारकाें को पैसा नहीं मिलने से ग्रामीण नाराज हो गए। कु ठौंद थाना के सामने उरई औरैया मार्ग पर जाम लगा दिया और नारेबाजी की सूचना पाकर कुठौंद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणाें को समझाया। तब कही एक घंटे बाद जाम खुल सका। ग्रामीण खातेधारकाें ने आरोप लगाया कि बैंक मैनेजर बड़े लोगाें के पैसा बदलने में लगे हैं। जबकि खाते धारक परेशान हैं। शाखा मैनेजर नेपाल कुमार का कहना कि हमें खुद ही पैसा नहीं मिल पा रहा है। इससे परेशानी बनी है।