फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: जेठानी की मारपीट से क्षुब्ध देवरानी ने खुद को लगाई आग

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगढ़। जेठानी की मारपीट से क्षुब्ध होकर देवरानी ने केरोसीन डालकर खुद को आग लगा ली।
विज्ञापन

आग की लपटों से तड़पने का शोर जब परिजनों ने सुना तो दौड़कर मौके पर पहुंचे। करीब 50 फीसदी तक झुलसी उस महिला को सीएचसी लाया गया। यहां से हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया।
गोहन थाना क्षेत्र के रामनगर गांव निवासी सरदार सिंह सूरत में हीरा फैक्टरी में श्रमिक हैं। सरदार की पत्नी राधा (23) और उनकी जेठानी पिंकी (27) से अनबन रहती है। आरोप है कि किसी बात को लेकर जेठानी ने राधा के साथ मारपीट कर दी। पिटाई से क्षुब्ध देवरानी राधा ने शरीर पर केरोसीन डालकर आग लगा ली। आग लगने के बाद वह चिल्लाने लगी, जिसे सुनकर परिवार के लोग दौड़कर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग बुझाई गई और फिर आननफानन उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद झुलसी महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टर के अनुसार महिला करीब 50 फीसदी तक झुलस गई थी। महिला का कहना है कि जेठानी की मारपीट की वजह से उसने आत्महत्या करने की कोशिश की। गोहन एसओ दिव्य प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें