फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पिता की डांट से नाराज किशोरी ने फंदा लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसाकलार। पिता की डांट से नाराज किशोरी ने घर के कमरे में लगे हुक से दुपट्टे का फंदा बनाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। शाम को जब परिजन घर लौटे तो किशोरी का शव फंदे पर लटका देख घर में हड़कंप मच गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गढ़गुवा निवासी हनुमंत प्रजापति की 17 वर्षीय पुत्री प्रिया ने रविवार की शाम दुपट्टे का फंदा बनाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी परिजनों ने बताया कि पिता रविवार की सुबह काम पर निकल गया था, मां रिश्तेदारी में गई थी शाम को जब पिता घर लौटा तो किशोरी का शव फंदे से लटका देख कोहराम मच गया। पिता ने बताया कि उसने इस वर्ष इंटर की परीक्षा पास की थी, सुबह उसको किसी बात को लेकर डांट दिया था, लेकिन यह पता नहीं था कि वह यह कदम उठा लेगी, किशोरी की मौत से मां विनीता सहित अन्य परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। थाना अध्यक्ष कृष्णपाल सरोज का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है रिपोर्ट आने पर मौत की वजह पता चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें