फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष की कार में अराजकतत्वों ने लगाई आग

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। सीएचसी के बाहर खड़ी अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष की कार में शनिवार शाम अराजकतत्वों ने आग लगा दी। सीएचसी में मौजूद गार्ड ने दमकल टीम और जिलाध्यक्ष को सूचना दी। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। आग किसने लगाई यह पता नहीं लग पाया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आलमपुर निवासी अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष गिरजाशंकर उर्फ राजू पाठक ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि शनिवार शाम उन्होंने स्कार्पियो कार सीएचसी के पास खड़ी की थी। किसी अराजकतत्व ने उनकी कार में आग लगा दी। वहां मौजूद गार्ड की सूचना पर दमकल टीम ने आग पर काबू पाया। बताया कि किसी ने जानबूझकर कार में आग लगाई है। साथ ही लैब के पास लगे कैमरों को भी रास्ते से घुमा दिया गया है। वहीं, पास में रहने वाले शेखपुर प्रधान के घर के कैमरे की केबल भी टूटा मिला है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि किसी अराजकतत्व ने गाड़ी को जलाने के उद्देश्य से आग लगाई है। कोतवाल परमहंस तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें