उरई। ट्रैक पार करते समय वृद्धा ट्रेन की चपेट में आ गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि नाती बाल बाल बच गया। वह नाती के साथ मंदिर से घर लौट रही थी। वृद्धा की मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामनगर निवासी रविंद्र परिहार की मां गुलाब रानी (92) अपने नाती प्रिंस (10) के साथ शुक्रवार को रोज की तरह अजनारी रोड रेलवे क्रॉसिंग के उस पार देवी मंदिर में दर्शन करने गई थी। कुछ ही देर बाद जब वह नाती प्रिंस के साथ वापस लौट रही थी तो रेलवे क्रासिंग पार कर रही थी, तभी पार करते समय मालगाड़ी आ जाने से उसकी चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। जबकि नाती प्रिंस बाल बाल बच गया। घटना से वहां खलबली मच गई। मृतक के बेटे रविंद्र ने बताया कि पिता लालाराम की मौत काफी समय पहले हो चुकी है। वृद्ध की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाल अंजन सिंह का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।