फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: खेत गए वृद्ध की सांप के काटने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। सिरसाकलार थाना क्षेत्र के भिटारी गांव में शुक्रवार को वृद्ध को सांप ने काट लिया। परिजनों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सिरसाकलार थाना क्षेत्र के भिटारी गांव निवासी रामप्रकाश सिंह (75) शुक्रवार की सुबह खेत पर गए थे। उन्हें वहां सांप ने काट लिया। इससे उनकी हालत बिगड़ गई। परिजन उन्हें लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुत्र रामकिशुन ने बताया कि पिता प्रतिदिन की तरह खेत पर टहलने के लिए जाया करते थे। शुक्रवार को भी वह गए तो सांप ने काट लिया। बताया कि उनकी मां का पहले ही निधन हो चुका है। वृद्ध की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। थाना प्रभारी परमेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह पता चल पाएगी। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें