फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बीमारी से परेशान वृद्ध ने फंदा लगाकर दी जान

Mon, 26 May 2025 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। वृद्ध ने कमरे में लगे हुक से रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह घर में अकेले रहते थे और कई महीनों से बीमारी से परेशान थे। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बघौरा निवासी अरविंद्र राठौर (65) ने रविवार की रात फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसियों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची तो वृद्ध का शव फंदे पर लटक रहा था। परिजनों ने बताया कि उनकी पत्नी का निधन आठ वर्ष पहले हो चुका था। बेटा रोहित राठौर गुजरात में रहकर एक कंपनी में काम करता है। वह घर पर अकेले रहते थे। कई महीनों से शुगर की बीमारी से परेशान थे। मोहल्ले में लोगों से भी बीमारी को लेकर चर्चा करते रहते थे, इसी के चलते उन्होंने आत्महत्या कर ली है। कोतवाल अरुण कुमार राय ने बताया कि वृद्ध ने आत्महत्या की है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें