फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पेड़ से दातून तोड़ते समय वृद्ध की नीचे गिरने से मौत

विज्ञापन
फोटो - 02 मृतक राघवेंद्र सिंह की फाइल फोटो। स्रोत परिजन
विज्ञापन
जालौन। कोतवाली क्षेत्र के सहाव गांव में छत पर चढ़कर पेड़ से दातून तोड़ते समय राघवेंद्र सिंह (68) पड़ोसी के आंगन में गिर गए। परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज ले गए। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

राघवेंद्र सिंह (68) हिंदुस्तान एरोनाटिक्स लिमिटेड कंपनी से सेवानिवृत्त कर्मचारी थे। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की सुबह 9 बजे छत पर बंदर आ गए थे। इसके बाद वह छत पर बंदरों को भगाने चले गए। बंदर भाग जाने के बाद वह नीम के पेड़ से दातुन तोड़ने लगे। इसी दौरान वह चक्कर आने पर अचानक से पड़ोसी के आंगन में जा गिरे। उनके गिरने पर पड़ोसी ने तुरंत पत्नी साधना, पुत्र अभिषेक व अभिजीत सिंह को जानकारी दी।
परिजनों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां उनकी मौत हो गई। वृद्ध की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। कोतवाली प्रभारी अजय ब्रह्म तिवारी का कहना है कि वृद्ध की छत से गिरने से मौत हुई है। जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें