फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: फर्जी रसीदें व कूपन छापने पर आजाद प्रिंटिंग प्रेस के मालिक के खिलाफ प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच (उरई)। विश्व हिंदू परिषद कानपुर प्रांत के नाम से फर्जी व अनधिकृत रसीदें और कूपन छापकर धन वसूली किए जाने का मामला सामने आया है। विश्व हिंदू परिषद के जिला संयोजक अनिकेत चतुर्वेदी की तहरीर पर कोंच पुलिस ने आजाद प्रिंटिंग प्रेस के मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

उरई के गणेशगंज निवासी विहिप के जिला संयोजक अनिकेत चतुर्वेदी एवं सुरेश चतुर्वेदी ने तहरीर में बताया कि विश्व हिंदू परिषद एक पंजीकृत धार्मिक व सामाजिक संगठन है। नगर पालिका कोंच के सामने मोहल्ला जवाहर नगर स्थित आजाद प्रिंटिंग प्रेस के संचालक राजा ने अनुमति के बिना चंदा संग्रह की रसीदें व कूपन अवैध रूप से छापे।
शिकायतकर्ताओं के अनुसार पांच जनवरी की शाम उन्हें इस फर्जीवाड़े की जानकारी मिली। इसके बाद वे अन्य कार्यकर्ताओं के साथ प्रिंटिंग प्रेस पहुंचे। जांच के दौरान फर्जी रसीद बही, कवर बाइंडिंग के लिए तैयार सामग्री तथा लगभग दो दर्जन रसीद बुकें बरामद की गईं। इन सभी रसीदों पर विश्व हिंदू परिषद का नाम अंकित था, जबकि संस्था की ओर से ऐसा कोई आदेश नहीं दिया गया था।
विज्ञापन

आरोप है कि प्रिंटिंग प्रेस संचालक ने कूटरचित एवं धोखाधड़ी की नीयत से यह सामग्री तैयार की, जिससे संस्था की छवि धूमिल हो सके। इन फर्जी रसीदों के माध्यम से आम जनता से अवैध रूप से धन वसूली और गबन किए जाने की भी आशंका जताई गई है। कोतवाली प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि आजाद प्रिंटिंग प्रेस के मालिक के विरुद्ध संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें