फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बुखार से पीड़ित बुजुर्ग ने अस्पताल में दम तोड़ा

Sun, 19 May 2024 02:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। बुखार आने पर उपचार कराने आए वृद्ध की उपचार शुरू होने से पहले ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन



क्षेत्र के ग्राम सिकरीराजा में वृद्ध किशोर सिंह (72) व उनकी पत्नी शकुंतला देवी संतान न होने के कारण अकेले रहते थे। वृद्ध किशोर सिंह को कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। पहले उन्होंने गांव में ही उपचार कराया जब वह ठीक नहीं हुए तो पत्नी शनिवार सुबह उन्हें अस्पताल लेकर आई। पति को पेड़ के नीचे बैठा दिया तथा पत्नी पर्चा बनवाने लगी। पर्चा बनवाने के जब वह वापस आईं तो उन्हें उठाने का प्रयास किया पर वह नहीं उठ सके। इसी दौरान उसकी हालत बिगड़ गई और मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। जब तक पत्नी चिकित्सक के पहुंची तथा चिकित्सक देखने आते तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। चिकित्सक डॉ. योगेश आर्या ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच मृतक का पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें