फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: 11वीं के छात्र ने झोपड़ी में लगी बल्ली से फंदा लगाकर आत्महत्या की

विज्ञापन
फोटो - 01 मृतक नमन कुशवाहा की फाइल फोटो।
विज्ञापन
उरई। गोहन थाना क्षेत्र के सिंगटौली गांव में युवक ने खेत में बनी झोपड़ी में लगी बल्ली से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन उसे सीएचसी ले गए, यहां उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन आत्महत्या की वजह नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन

गोहन थाना क्षेत्र के सिंगटौली गांव निवासी नमन कुशवाहा (15) ने शनिवार की शाम खेत में बनी झोपड़ी में फंदा लगा लिया। रात में जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की। झोपड़ी में जाकर देखा तो वह फंदे पर लटका था। इस पर परिजन उसे फंदे से उतारकर सीएचसी ले गए, यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि वह कक्षा 11 का छात्र था। वह जेएमजेडी ईंटों कॉलेज में पढ़ता था। शनिवार की शाम को उसने पिता के साथ जाकर बाड़े में भैंस का दूध भी निकाला था। परिजन उसके आत्महत्या की वजह नहीं बता पा रहे हैं। छात्र की मौत से मां किरन देवी व छोटे भाई कार्तिक का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सतीश कुशवाहा का कहना है कि परिजन वजह नहीं बता पा रहे हैं। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें