फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: जाम में डेढ़ घंटे फंसी एंबुलेंस, दर्द से कराहती रही वृद्धा मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। कालपी बस स्टैंड पर बुधवार की सुबह एक किलोमीटर का लंबा जाम लग गया। इसमें एंबुलेंस फंस गई। करीब डेढ़ घंटे तक मरीज दर्द से कराहता रहा। किसी तरह जाम खुला तब जाकर एंबुलेंस सहित करीब 300 वाहन निकल पाए। कुछ देर बाद दोबारा जाम लग गया और लोग परेशान हुए।
विज्ञापन

शहर के आंबेडकर चौराहा से लेकर बिजली विभाग के ऊर्जा भवन तक रोजाना सड़क निर्माण हो रहा है। इस कारण एक तरफ सड़क मार्ग बंद है। दोनों साइट के वाहन एक ही लेन से निकल रहे हैं। इससे जाम हर मिनट में लग रहा है। इसी रास्ते में न्यायालय परिसर है। यहां रोजाना एक हजार से अधिक लोगों का आवागमन है। उनके वाहन भी सड़क किनारे खड़े रहते हैं। इससे जाम की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। बुधवार को आंबेडकर चौराहा से लेकर ऊर्जा भवन तक ई-रिक्शा और बड़े वाहनों के कारण जाम लग गया। बिजलीघर के पास जल्दी निकलने की होड़ में वाहन आड़े तिरछे हो गए, धीरे धीरे जाम बढ़ता चला गया। किसी ट्रैफिक कर्मी के न होने से एक किलोमीटर तक जाम लग गया। जाम में राठ से मेडिकल कॉलेज एंबुलेंस से जा रही राठ से महिला मरीज मानकुंवर आंबेडकर चौराहा के पास जाम में फंस गई। उनको ब्रेन हेमरेज हुआ था। रेंगते-रेंगते एंबुलेंस मेडिकल कॉलेज करीब डेढ़ घंटे बाद निकल पाई। मरीज दर्द से कराहता रहा। तीमारदारों ने बताया कि करीब एक घंटे में शहीद भगत सिंह चौराहा से कालपी बस स्टैंड पहुंच पाए हैं। गनीमत रही करीब डेढ़ घंटे बाद एंबुलेंस निकल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें