फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पेड़ से टकराई एंबुलेंस चालक की मौत

Sat, 17 Jun 2023 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
एट (जालौन)। मरीज को छोड़कर एंबुलेंस से वापस महाराष्ट्र जा रहे चालक को अचानक झपकी आ गई। जिससे एंबुलेंस अनियंत्रित होकर खंदक में पलट कर पेड़ से टकरा गई। जिससे चालक व परिचालक केबिन में फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने चालक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मुंबई निवासी एंबुलेंस चालक संदीप शिंदे (33) परिचालक जयश कामले (30) के साथ शनिवार की सुबह मरीज को छोड़ने उरई आया था। जब मरीज को छोड़ने के बाद दोनों मुंबई लौट रहे थे, जैसे ही उनकी एंबुलेंस कानपुर-झांसी हाईवे स्थित पिंडारी मोड़ के पास पहुंची तभी चालक को झपकी आ गई। जिससे एंबुलेंस अनियंत्रित होकर खंदक में पलटकर पेड़ से टकरा गई। जिससे चालक संदीप व परिचालक जयश केबिन में फंस गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने चालक संदीप को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को जानकारी देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घायल का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें