उरई। एनसीसी 58 यूपी बटालियन के प्रशिक्षण शिविर के सातवें दिन रस्साकशी प्रतियोगिता में ब्रावो को हराकर अल्फा कंपनी विजयी रही। गांधी इंटर कॉलेज व गांधी महाविद्यालय के संयुक्त मैदान में कैडेट्स को ताइक्वांडो के साथ आग बुझाने का भी प्रशिक्षण दिया गया।
बुधवार को कैंप में कमान अधिकारी कर्नल दुष्यंत सिंह चौहान ने साफ सफाई के साथ साथ स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कैडेट्स को स्वयं की स्वच्छता का ध्यान रखने के लिए प्रेरित किया। कैडेट्स को प्रशिक्षक साजिद खान व उनकी टीम ने आत्मरक्षा के लिए ताइक्वांडो का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने ताइक्वांडो सीखकर बालिका कैडेट्स किसी भी अनहोनी की स्थिति में अपने दुश्मन से निपटकर खुद की रक्षा कर सकेंगी। इसके अलावा दमकल विभाग की टीम ने किसी भी स्थान पर आग लग जाने पर उस पर कैसे काबू किया जा सकें।इसका लाइव डेमो अग्निशामक वाहन के द्वारा पानी और केमिकल पदार्थों की बौछार करके प्रदर्शन किया।
इसके साथ-साथ घरेलू सिलिंडर में आग लग जाने पर उसे कैसे बुझाया जाए इस चीज का भी प्रशिक्षण दिया। आज शाम को सभी कंपनियों के बीच रस्साकस्शी की प्रतियोगिता हुई। ब्रावो को हराकर अल्फा कंपनी को चैंपियन घोषित किया गया। इस अवसर पर कैप्टन मनोज राजपूत, लेफ्टिनेंट डॉ गोविंद सुमन, लेफ्टिनेंट डॉ हरिश्चंद्र तिवारी, सूबेदार मेजर सुरेंदर,सूबेदार इकमन पुन, दुर्गाराम, नरेंदर,सूबेदार अनिल आदि मौजूद रहे।