फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव के विकास के लिए इंटरलॉकिंग के साथ अन्य काम भी कराएं : बीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगढ़। बीडीओ ने क्षेत्र के प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ शुक्रवार को बैठक की।
विज्ञापन

बैठक में प्रधानों ने गोशाला, पुलिया के लिए मिट्टी डालने में हो रही समस्या का मुद्दा उठाया। कहा कि निर्माण के कामों में मिट्टी की जरूरत होती है। जब वह आसपास के क्षेत्र से मिट्टी का उठान करते है तो उन पर कार्रवाई की जा रही है।
खंड विकास कार्यालय के परिसर पर आयोजित बैठक में प्रधानों ने कहा कि गोशाला का निर्माण हो या पुलिया निर्माण का काम हो हर काम में मिट्टी की जरूरत होती है। इसके लिए बीहड़ क्षेत्र से मिट्टी आती है। वहीं, अमृत सरोवर में मिट्टी खोदाई के लिए जेसीबी से खोदाई का प्रावधान है। मींगनी के अमृत सरोवर की पिछले दिनों खोदाई कर रही जेसीबी को प्रशासन ने सीज कर दिया था। ऐसे में प्रधानों में भय है और उन्हें गांव में विकास कराने में दिक्कतें हो रही है। इस पर बीडीओ ने प्रधानों को समझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीडीओ रमेश चंद्र शर्मा ने कहा कि गांव का सर्वांगीण विकास होना चाहिए। इंटरलॉकिंग कराना सामान्य काम है। इसके अलावा अन्य काम भी कराए जा सकते हैं। जिसमें सुअर, बकरी, मुर्गी, गाय व भैंस के लिए कैटलशेड बनवाएं। गोपालपुरा में सबसे बड़ी गोशाला का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मनरेगा के तहत नाला, तालाब की खोदाई करें। ब्लॉक क्षेत्र में मिनी स्टेडियम का निर्माण होना है। इसके लिए जगह का चिह्नित कर शीघ्र निर्माण कराया जाएगा। इस दौरान महेश सिंह, विनय प्रताप सिंह, नीरज तिवारी, नरेंद्र सिंह, राहुल, विक्रम सिंह जेई चंद्रभान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें