फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता में झूठा मुकदमा दर्ज कराने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो - 29 जानकारी देते चंद्रपाल सिंह रूरा। संवाद
विज्ञापन


- सपा नेता बोले- जांच में दोषी मिलूं तो कड़ी-से-कड़ी सजा दी जाए
- पूर्व प्रधान को पीटने व अपमानित करने का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। चुर्खी थाने में हाल ही में दर्ज हुए आपराधिक मुकदमे को लेकर पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी चंद्रपाल सिंह रूरा ने आरोपों को पूरी तरह निराधार बताते हुए इसे राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता का परिणाम बताया। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और जांच में सच्चाई सामने लाने की मांग की है।
चंद्रपाल सिंह रूरा ने कहा कि चुर्खी थाने में उनके अलावा नौ अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज कराया गया मुकदमा झूठा और मनगढ़ंत है। आरोप है कि यह मुकदमा हथनौरा के पूर्व प्रधान वीर सिंह ने राजनीतिक रंजिश के चलते दर्ज कराया है। उन्होंने कहा कि पुलिस को गलत सूचना देकर केस दर्ज कराने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पूर्व प्रधान वीर सिंह से उनकी पुरानी राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता चली आ रही है। 2005 में वह ब्लॉक प्रमुख का चुनाव लड़े थे जिसमें वह हार गए थे। चंद्रपाल सिंह ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि 21 जुलाई को वह जरूरी काम से कालपी जा रहे थे तभी पिपरौंधा गांव के पास उन्हें वीर सिंह नशे की हालत में खंती में पड़े दिखाई दिए। उन्होंने मानवता के नाते उन्हें बाहर निकाला लेकिन आरोप है कि इसके बाद वीर सिंह ने उन्हीं के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि इसके बाद वह कालपी चले गए
विज्ञापन

उन्होंने अपने ऊपर लगाए गए मारपीट और जूते की माला पहनाने के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि उन्होंने न तो किसी के साथ मारपीट की और न ही इस तरह की कोई घटना की। यह केवल उनकी छवि खराब करने के लिए लगाए गए झूठे आरोप हैं। चंद्रपाल सिंह ने कहा कि मुकदमे में जिन अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया है, उनमें से गिल्लू भिटारी घटना के समय डकोर में थे और बरनाला कानपुर में थे। उन्होंने पुलिस से दोनों की लोकेशन की जांच कराने की मांग की, जिससे वास्तविक स्थिति सामने आ सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें