फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: शिकायत के फर्जी निस्तारण का आरोप, डीपीआरओ को भेजा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। ग्राम पंचायत कुठौंदा बुजुर्ग में खेल के मैदान के प्रस्ताव को लेकर ग्रामसभा की खुली बैठक न कराने की शिकायत के कथित असत्य निस्तारण को लेकर ग्रामीण ने डीपीआरओ को शिकायती पत्र भेजा है। ग्रामीण ने मामले में जांच कराने व दोबारा ग्राम सभा की खुली बैठक बुलाने की मांग की है।
विज्ञापन

ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम कुठौंदा बुजुर्ग निवासी गजेंद्र सिंह सेंगर ने डीपीआरओ को शिकायती पत्र भेजा। इसमें बताया कि उन्होंने पूर्व में जनसुनवाई पोर्टल पर एक शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें ग्राम पंचायत में खेल के मैदान के प्रस्ताव पर नियमानुसार ग्रामसभा की खुली बैठक आयोजित कराने की मांग की थी। शिकायत में पंचायती राज अधिनियम के तहत निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार विधिवत नोटिस और मुनादी के साथ बैठक बुलाए जाने की बात कही गई थी।
ग्रामीण का आरोप है कि डीपीआरओ कार्यालय की ओर से 29 दिसंबर 2025 को शिकायत का निस्तारण भेजा गया। इसमें खेल के मैदान के लिए भूमि की अनुपलब्धता का कारण दर्शाया गया है। साथ ही निस्तारण आख्या में यह भी उल्लेख किया गया है कि शिकायतकर्ता ने दूरभाष पर संपर्क के दौरान निस्तारण पर सहमति व्यक्त की है। उन्होंने इन तथ्यों को पूरी तरह गलत और भ्रामक बताया है।
विज्ञापन

उन्होंने शिकायती पत्र में स्पष्ट किया है कि ग्राम सभा की कोई भी खुली बैठक नियमानुसार आयोजित नहीं की गई है। न तो ग्रामसभा के लिए विधिवत नोटिस जारी किया गया और न ही मुनादी कराई गई। उन्होंने फोन पर किसी भी प्रकार की सहमति देने से भी साफ इन्कार किया है। ग्रामीण का कहना है कि बिना ग्रामसभा की खुली बैठक के खेल के मैदान जैसे महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर निर्णय लेना नियमों के विरुद्ध है। ग्रामीण ने मांग की कि पूर्व में दर्ज शिकायत के असत्य निस्तारण को निरस्त किया जाए। साथ ही पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए, ताकि वास्तविक स्थिति सामने आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें