फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रमिक अनशन में सभी वर्ग हों शामिल

Tue, 29 Mar 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
जालौन में रेल आंदोलन के तहत बैठे क्रमिक अनशनकारी । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रेल लाइन के लिए जारी आंदोलन के तहत 22वें दिन भी क्रमिक अनशन जारी रहा। इस दौरान सेठ वीरेंद्र कुमार अग्रवाल महाविद्यालय के प्रबंधक नितिन मित्तल ने कहा कि रेल लाइन नगर व क्षेत्र के विकास के लिए अति आवश्यक है। नगर व क्षेत्र के विकास, स्वाभिमान व हक के लिए नगर की जनता द्वारा जो आंदोलन किया जा रहा है। उसमें सभी नगर व क्षेत्रवासियों
विज्ञापन


को दलगत राजनीति से उठकर आपसी मतभेद भुलाकर अपना योगदान देना चाहिए।  मंगलवार को क्रमिक अनशन पर बैठे जर्रार खान कादरी, सूरज प्रजापति, तालिब खान, शानू अपना, आरिफ भाई, गौरव जाटव, धीरज बाथम, आसिफ खान, पवन कुशवाहा, समशेर कुरैशी, निशार कुरैशी, दीपचंद्र राठौर, अकरम बाबा, ताहिर खान को सेठ वीरेंद्र कुमार मित्तल

महाविद्यालय के अध्यक्ष नितिन मित्तल व समाजसेवी राजेंद्र बाथम ने माल्यार्पण कर अनशन पर बैठाया। इससे पूर्व 21 वें दिन के अनशनकारियों को सराफा व्यापार संघ के संरक्षक प्रभात माहेश्वरी ने जूस पिलाकर उनका अनशन समाप्त कराया। इस दौरान श्री मित्तल ने  कहा कि नगर व क्षेत्र के विकास व नगर की जनता के स्वाभिमान व हक के लिए नगर की
विज्ञापन


जनता द्वारा जो आंदोलन किया जा रहा है, उसमें सभी नगर व क्षेत्रवासियों को दलगत राजनीति से उठकर आपसी मतभेद भुलाकर योगदान देना चाहिए। इस मौके पर उमाशंकर चतुर्वेदी, हरिश्चंद्र यादव, सिद्धार्थ यादव, थोपन यादव, मंसब खां, गौरीश द्विवेदी, दीपू त्रिपाठी, सफीक राईन, जर्रार अहमद, इकबाल मंसूरी, अशोक यादव, इमरान अंसारी, जाहिदउल्ला

अंसारी, हर्षित चौरसिया, रमेश चंद्र हूंका, गुड्डन भदौरिया, सामीर अली, मनोज रिछारिया, अशफाक राईन, सूर्या यादव, देवी दयाल वर्मा, सोमिल याज्ञिक, विजय साहू, साजिद मित्री, प्रदुम्य दीक्षित, राजू यादव, अहमद राईन आदि उपस्थित रहे।

परामर्श केंद्र के निदेशक ने भी दिया समर्थन
जिला नि:शुल्क कानूनी परामर्श केंद्र के निदेशक एसके दीक्षित ने भी आंदोलन स्थल पर आकर अपना समर्थन देने की घोषण की। उन्होंने कहा कि रेल आंदोलन के लिए समिति को जो भी कानूनी सहायता चाहिए हो वह देने के लिए तत्पर हैं। इसके अलावा समिति विधिक दायरे में जो भी आंदोलन चलाएगी वह उसे हर संभव सहयोग देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें