फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब माफिया श्यामू निरंजन गिरफ्तार

Sun, 30 Jul 2017 12:08 AM IST
अमर उजाला/उरई
विज्ञापन
कोतवाली में रखी पकड़ी गई शराब की पेटियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 उरई। स्वाट टीम और शहर कोतवाली पुलिस ने शनिवार को मुखबिर की सूचना पर मोहल्ला मिकेनिक नगर के एक मकान से निकालकर लोडर में लोड की जा रही 57 पेटी अवैध शराब बरामद की। मौके से शराब माफिया और मजद़ूरों को भी दबोच लिया गया। मकान किसी रिटायर्ड कानूनगो का बताया जा रहा है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर माफिया को जेल भेज दिया है। स्वाट टीम प्रभारी आनंद कुमार को शनिवार को मुखबिर ने मिकेनिक मोहल्ले के एक मकान में अवैध शराब होने की सूचना मिली। टीम प्रभारी ने कोतवाली पुलिस के साथ मोहल्ले में छापेमारी की। मकान के बाहर एक लोडर खड़ा था, उस पर शराब लोड की जा रही थी। पुलिस को देखकर शराब लोड कर रहे मजदूर और शराब माफिया भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर सभी को दबोच लिया। पुलिस लोडर और उस पर लदी 57 पेटी अवैध शराब कोतवाली ले गई। कोतवाल देवेंद्र द्विवेदी ने शराब माफिया का नाम श्यामू निरंजन निवासी मोहल्ला पाठकपुरा उरई बताया। उन्होेंने बताया कि माफिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। जिस मकान से शराब बरामद की गई वह एक रिटायर्ड कानूनगो का बताया जा रहा है। छानबीन की जा रही है। कोतवाल ने बताया कि शराब माफिया श्यामू निरंजन पहले भी शराब तस्करी में जेल जा चुका है। उसके खिलाफ कोतवाली में कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें