फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: छौलापुर में टंकी हादसे पर अखिलेश यादव का तंज

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। जालौन तहसील के छौलापुर गांव में नमामि गंगे योजना के तहत निर्माणाधीन पानी की टंकी के पिलर आंधी में गिर जाने के मामले में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने इस पूरे प्रकरण को भाजपाई भ्रष्टाचार का जल से छल करार दिया। सवाल उठाया कि क्या इसी तरह जीरो टॉलरेंस की नीति लागू की जा रही है। अखिलेश यादव ने शुक्रवार को अपने एक्स हैंडल से घटना का वीडियो भी साझा किया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि यह हादसा 21 मई की रात को हुआ था, जब मामूली आंधी में करोड़ों की लागत से बन रही पानी की टंकी के पिलर भरभराकर गिर गए थे। ग्रामीणों ने शुरुआत से ही निर्माण कार्य में घटिया सामग्री और अधिकारियों-ठेकेदारों की मिलीभगत का आरोप लगाया था। हादसे के बाद रातों-रात टंकी के मलबे को गांव के स्कूल के पीछे डंप करवा दिया गया। घटनास्थल को जेसीबी से समतल कर दिया गया।
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि घटना से ठीक एक दिन पहले ही प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने जालौन में जल जीवन मिशन और नमामि गंगे के अंतर्गत हो रहे कार्यों की जमकर सराहना की थी। वहीं, सपा अध्यक्ष ने इस मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं होने पर भी सवाल उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें