फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: 14 को आएंगे अखिलेश, रैली को करेंगे संबोधित

Sat, 11 May 2024 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गठबंधन प्रत्याशी के समर्थन में 14 मई को प्रस्तावित रैली को संबोधित करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री के आगमन की जानकारी मिलते ही पार्टी पदाधिकारियों के साथ साथ घटक दल के नेताओं ने उनकी रैली को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

20 मई को जिले में होने वाले मतदान को लेकर सपा प्रत्याशी नारायणदास अहिरवार के पक्ष में समर्थन जुटाने के लिए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 14 मई को सुबह दस बजे शहर के कोंच रोड स्थित मैकेनिक नगर ग्राउंड में सुबह 10 बजे रैली को संबोधित करेंगे। उनके आगमन की जानकारी मिलते ही सपा के साथ साथ उनके सहयोगी दलों के नेताओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का 14 को आगमन हो रहा है। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। रैली में पूरे लोकसभा क्षेत्र से लोग जुटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें