उरई। संविधान दिवस के अवसर पर राजकीय इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों के लिए संविधान दिवस प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 74 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। आकाश प्रथम और दीपेंद्र दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
नोडल शिक्षक एवं निर्णायक कुलदीप गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संविधान के प्रति जागरूक करना था। प्रतियोगिता में कक्षा 11 के आकाश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि कक्षा 10 के दीपेंद्र द्वितीय और कक्षा 12 के महेंद्र तृतीय स्थान पर रहे।