फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी के जलभराव से आजिज लोगों ने ईओ को घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। नाला निर्माण में हुई लापरवाही के कारण गंदगी के जलभराव की समस्या से जूझ रहे लोगों के सब्र का बांध टूट गया। मोहल्ले के निरीक्षण को पहुंचे नगर पंचायत ईओ को इलाकाई लोगों ने घेर लिया। बाशिंदों ने ईओ से कहा कि जल्द ही समस्या का समाधान न किया गया तो आंदोलन को बाध्य होना पड़ेगा।
विज्ञापन

बता दें कि सदर तालाब के किनारे नाले का निर्माण कराया गया था ताकि घरों गंदा पानी तालाब में न जाकर किनारे से निकल जाए लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इलाकाई लोगों का आरोप है कि नाले के निर्माण के वक्त की गई लापरवाही के चलते नाला ऊंचा हो गया। इस कारण सारा पानी गलियों में ही भरा रहता है। कुछ घरों में भी नाले का पानी घुस रहा है। ऐसे में लोगों को गंदगी के बीच ही रहना पड़ रहा है।
कस्बे के मोहल्ला कटरा अस्तबल के जियालाल, राजेश कुमार, अजय कुमार, अनिल, दिनेश, गुरुप्रसाद व राहुल ने नगर पंचायत में शिकायत की थी। इस पर शुक्रवार को ईओ सुनील सिंह निरीक्षण को भी पहुंचे। उन्हें देख इलाकाई लोगों ने उन्हें घेरकर अपनी समस्या बताई। ईओ का कहना है कि लोगों की समस्या जायज है। लिहाजा जल्द ही पानी निकासी का इंतजाम भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें