फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: मोबाइल पर पत्नी से बातचीत के बाद फंदे से लटक कर दी जान

Sun, 09 Apr 2023 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो27-फाइल फोटो फूल सिंह
विज्ञापन

मोबाइल पर पत्नी से विवाद के बाद पति ने दी जान
- तीन दिन पहले विवाद के बाद मायके चली गई थी पत्नी

संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर (जहानाबाद)। मोबाइल पर पत्नी से विवाद के बाद शुक्रवार रात पति ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पिता का कहना है कि घरेलू कलह के चलते बेटे ने आत्मघाती कदम उठा लिया।
थाना क्षेत्र के मिर्जापुर मकरंदपुर गांव निवासी फूल सिंह (28) मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। पिता रामरतन ने बताया कि तीन साल पहले बेटे की बिहार प्रांत में शादी हुई थी। शादी के बाद वह परिवार से अलग पड़ोस में रहता था। पिता ने बताया कि बुधवार को बहू आरती और बेटे के बीच घरेलू बातों को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद बहू पांच माह की बेटी गुड़िया को लेकर मायके चली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार देर रात बेटे की बहू से मोबाइल पर बातचीत भी हो रही थी। इस दौरान उनके बीच विवाद भी हो रहा था। बातचीत के कुछ देर बेटा कमरे में चला गया। इस दौरान उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। वह बेटे के कमरे में पहुंचा। वह साड़ी के फंदे से पंखे पर लटका हुआ था। शोर मचाने पर गांव के लोग आए। फंदा काटकर नीचे उतारा गया। बेटे को सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें