फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: अहिल्या उद्धार कर राम लक्ष्मण ने किया जनकपुर भ्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। रामलीला महोत्सव के चौथे दिन जनक बाजार तथा पुष्प वाटिका की लीला का मंचन किया गया। पहले दृश्य में वन भ्रमण के दौरान प्रभु श्रीराम द्वारा किए गए अहिल्या उद्धार के बाद विश्वामित्र द्वारा राम और लक्ष्मण को जनकपुर में घूमने का आदेश दिया जाता है।
विज्ञापन

जनकपुर में भ्रमण के लिए राम-लक्ष्मण निकलते हैं तो उन्हें देखकर सखियां आपस में बातें करती हैंं। सखियों का यह संवाद विशेष सराहनीय रहा। वहीं जनकपुर के बाजार का अवलोकन करने पहुंचे प्रभु श्रीराम ने रामलीला भवन में बने अस्थाई बाग का अवलोकन किया। दुकानदारों ने अपनी दुकानें भी सजाईं। राम और लक्ष्मण ने भ्रमण कर स्वाद लिया।
लीला मंचन में लीला मंचन में मुनि विश्वामित्र नरेंद्र, श्रीराम की भूमिका में विवेक मिश्रा व लक्ष्मण केके शुक्ला, जानकी रामदूत तिवारी, जनक रमेश दुबे, ब्राह्मण देवता प्रयाग गुरु, मालिन बनी रेखा व मुस्कान ने अपने अभिनय किया। रामलीला में पवन चतुर्वेदी, गुड्डन सक्सेना, मंगल चतुर्वेदी, शशिकांत द्विवेदी, राजकुमार, मंगल चतुर्वेदी, गुड्डन सक्सेना आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें