फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: प्रसव के बाद महिला मिली डेंगू पॉजिटिव

Mon, 14 Oct 2024 11:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। झांसी में इलाज कराने गई प्रसूता जांच में डेंगू पॉजिटिव आई। इसी के साथ डेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर 28 हो गई है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला तिलकनगर निवासी सद्दाम हुसैन की पत्नी शबीना खातून (30) को प्रसव पीड़ा होने पर झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया गया था। 8 अक्तूबर को उसका प्रसव हुआ। प्रसव के बाद उसे बुखार आ गया।
तब 11 अक्तूबर को उसकी डेंगू की जांच कराई गई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। झांसी मेडिकल कॉलेज से स्वास्थ्य विभाग को सूचना आई। इस पर सोमवार को मलेरिया निरीक्षक डॉ. कुलदीप सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरीज के घर पहुंचकर निरोधात्मक कार्रवाई की।
विज्ञापन

टीम ने घरवालों से पूछा कि किसी को बुखार तो नहीं आ रहा है। उन्होंने घर में साफ सफाई रखने की सलाह दी। साथ ही नालियों में लार्वासाइड का छिड़काव भी कराया। मोहल्लेवालों को भी जागरूक किया।
विज्ञापन

एसीएमओ व नोडल अधिकारी संचारी रोग डॉ. वीरेंद्र सिंह का कहना है कि यह मौसम मच्छरों के लिए मुफीद होता है। डेंगू फैलाने वाले के मच्छर भी पनपते हैं। इसकी रोकथाम के लिए संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जहां डेंगू के मामले निकल रहे है, वहां पर निरोधात्मक कार्रवाई भी की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें