उरई। युवक ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। पुलिस ने उसके जेब में पड़े मोबाइल से उसके परिजनों को जानकारी दी। पत्नी से विवाद के बाद वह घर से निकला था।
माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के रूरा गांव निवासी मिथुन (35) उरई के मोहल्ला मैकेनिक नगर में किराये के मकान में पत्नी पूनम व तीन बच्चों के साथ रहकर बस में क्लीनर के रूप में काम करता था। पुलिस के अनुसार, सोमवार को उसका पत्नी से विवाद हो गया। इस पर वह शाम को घर से निकल गया और शहर के रिनिया के पास ट्रेन से कटकर जान दे दी। रात को जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। सुबह गार्ड ने ट्रैक पर उसका शव पड़ा देख इसकी जानकारी पुलिस को दी। उसकी मौत से पत्नी पूनम सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। कोतवाल अरुण कुमार राय ने बताया कि जांच पड़ताल की जा रही है।