फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
सर्वेश कुमार की फाइल फोटो। स्रोत परिजन - फोटो : संवाद
विज्ञापन
जालौन। जालौन कोतवाली क्षेत्र के कुदारी गांव निवासी सर्वेश कुमार (37) ने खेत में लगे पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का कहना है कि पत्नी से विवाद के बाद उसने आत्मघाती कदम उठाया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि उनकी पत्नी ऊषा देवी कुछ दिन पहले बिना बताए मायके चली गई थी। इसी से वह नाराज चल रहा था। रविवार को भी इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इससे नाराज होकर वह घर से निकल गया। शाम को वह नहीं लौटा तो परिजनों ने उनकी खोजबीन की। रात को उनका शव खेत में पेड़ से फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि घरेलू कलह की वजह से युवक ने आत्महत्या की है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें