फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पुत्र से विवाद के बाद पिता ने सिर में तमंचे से गोली मारकर दी जान

Sun, 02 Mar 2025 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। पुत्र से विवाद के बाद पिता ने कमरे में जाकर तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली की आवाज सुन पुत्र बधू जब कमरे में पहुंची तो ससुर का खून से लथपथ शव पड़ा देख घर में कोहराम मच गया। उसने पति को सूचना दी। सूचना पर सीओ फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के व्यासपुरा निवासी महेश चंद्र कुशवाहा (55) शहर के मोहल्ला नया पटेल नगर में अपने बेटे सूरज व बहू सीमा के साथ कई वर्षो से रह रहे थे। उनकी गांव में चार बीघा जमीन है। उसे वह हर साल बटाई पर उठा देते थे। शनिवार को पुत्र सूरज ने इस वर्ष खेत बटाई में व उठाने के लिए कहा। वह खुद खेत में फसल पैदा करना चाहता है।
इस बात पर सूरज व महेश में विवाद होने लगा। इस पर महेश घर से बाहर चले गए। करीब तीन घंटे बाद चार बजे शाम को वह घर पहुंचे और पुत्र से गालीगलौज करने लगे। उनकी बहू सीमा ने खाना खाने के लिए कहा। लेकिन गुस्से में गालीगलौज करते रहे। इसके बाद बहू छत पर स्थित कमरे में चली गई, जबकि सूरज घर के बाहर निकल गया। तभी महेश ने कमरे में जाकर तमंचे से सिर में गोली मार ली। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

गोली की आवाज सुन जब पुत्रवधू सीमा कमरे में गई तो लहूलुहान पड़े देख चीख पड़ी। उसने तुरंत फोन कर पति को इसकी सूचना दी। चीख-पुकार सुन मोहल्ले के लोग भी आ गए। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर सीओ अर्चना सिंह, कोतवाल अरुण राय, फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों से पूछताछ की। परिजनों ने बताया कि वह गुजरात में रहकर रोलिंग फैक्ट्री में काम करते थे। लेकिन तीन साल से वह घर पर रहकर पशुपालन का काम करते थे। उनकी पत्नी द्रोपदी का कुछ सालों पहले निधन हो गया है। सीओ अर्चना सिंह ने बताया कि व्यक्ति ने आत्महत्या की है। फिर भी हर बिंदु पर जांच की जा रही है।
गुस्से में बोले, मेरे पास तमंचा है, कमरे में चले गए
उरई। महेश चंद्र अपने पुत्र सूरज को विवाद होने के बाद गाली देने लगे। इसके बाद कमरे में जाकर तेज आवाज में बोले कि मेरे पास तमंचा है, मेरी बात नहीं मानों सब अपनी मर्जी का करो। इससे बाद वह शांत हो गए। सूरज से समझा कि वह शायद ऐसे ही कह रहे हैं और वह घर के बाहर निकल गया। लेकिन करीब दस मिनट बाद उसे पिता की मौत की जानकारी मिली। पुत्र ने बताया कि जब वह तीन घंटे के लिए गायब हो गए थे। उसी दौरान तमंचा लेकर कहीं से आए और खुद को गोली मार ली। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें