फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: अधिवक्ता ने फंदा लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। पत्नी से विवाद के बाद मंगलवार की रात अधिवक्ता ने कमरे में फंदा लगा लिया। पत्नी ने उसे फंदे से लटका देखा तो शोर मचाया। परिजन उसे फंदे से उताककर तत्काल जिला अस्पताल ले गए। हालत गंभीर देकर डॉक्टर ने रेफर कर दिया। कानपुर ले जाते समय उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

कोटरा थाना क्षेत्र के सैदनगर निवासी विवेक यादव (38) कई साल से उरई कोतवाली क्षेत्र के रगेदा में पत्नी और दो बच्चों के साथ रहते थे। वह वकालत के साथ ही प्राॅपर्टी डीलर का भी काम करते थे। भाई विवेक ने बताया कि मंगलवार की शाम किसी बात को लेकर पत्नी से कहासुनी हुई थी। इसके बाद तनाव में आकर रस्सी का फंदा बनाकर पंखे से फंदा लगा लिया।
पत्नी ने फंदे से लटका देखा तो शोर मचाया। फंदा काटकर उतारा और तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर देखकर डॉक्टर ने रेफर कर दिया। परिजन कानपुर ले जा रहे थे। रास्ते में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अधिवक्ता की मौत से पत्नी, बच्चे और परिजन भी बेहाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें