फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: विकास के 50 प्रस्ताव हुए मंजूर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। ब्लॉक कार्यालय डकोर में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की खुली बैठक हुई। इसमें अधिकारियों ने संचालित योजनाओं पर चर्चा की। क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने कच्चे-पक्के कार्यों के लिए 50 प्रस्ताव पारित किए गए।
विज्ञापन

ब्लॉक कार्यालय डकोर में ब्लॉक प्रमुख नेहा यादव ने कहा कि क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों में जॉब कार्ड धारकों को रोजगार दें, ताकि किसी श्रमिक को रोजगार के लिए भटकना न पड़े। गांवों में गर्मी के मौसम में पानी की किल्लत न हो, इसके लिए सभी सरकारी हैंडपंपों की मरम्मत करवाएं। बीडीओ बृजकिशोर कुशवाहा ने बताया कि क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रधान द्वारा लगभग 50 प्रस्ताव रखे गए हैं। इसमें कच्चे-पक्के विकास कार्यों के लिए स्वीकृति दी जाएगी।
बैठक में एडीओ पंचायत बलवीर सिंह सेंगर, समाज कल्याण एडीओ ज्ञानेंद्र, पशु चिकित्सा अधिकारी नितिन गुप्ता, पूर्व ब्लाॅक प्रमुख तेजपाल यादव, प्रधान सोनू यादव, बृजभान राजपूत, कृष्ण कुमार, विनय पाठक, जुझार सिंह, छत्रपाल यादव, महेंद्र यादव, संजय यादव, अनिल, मयंक, शरद यादव आदि बीडीसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें