फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक के बाहर नहीं हो रहा शारीरिक दूरी का पालन

विज्ञापन
-बैंक के बाहर उपभोक्ता को गोल घेरे में खड़े होने के लिए कहते कोतवाल। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
जालौन। बैंकों में रुपये निकालने को लोगों की भीड़ उमड़ रही है। पुलिस को सोशल डिस्टेंसिंग के लिए पसीना बहाना पड़ रहा है। बैंक से रुपयों को निकालने को रोजाना सैकड़ों की संख्या में खाताधारक पहुंच रहे हैं। खाताधारकों को रुपये निकालने की जल्दी रहती है। ऐसे में लोग सामाजिक दूरी के नियम को भूल जाते हैं। पुलिस ने बैंकों के बाहर उचित दूरी पर गोल घेरे भी बनवा दिए हैं। इसके बावजूद लोग घेरों में खड़े न होकर पास पास खड़े होते हैं। कोतवाली पुलिस ने बैंकों के बाहर नजदीक खड़े लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पाठ पढ़ाते हुए उन्हें गोल घेरे में खड़ा कराया। चेतावनी दी कि यदि सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं किया गया तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें