फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य ने किया सीएचसी का किया निरीक्षण,परखीं व्यवस्थाएं

विज्ञापन
कालपी सीएचसी में निरीक्षण करते अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कालपी। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा अमित मोहन प्रसाद ने सीएचसी कालपी व पीएचसी आटा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कोविड वैक्सीन टीकाकरण अभियान की जानकारी ली व लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा अमित मोहन प्रसाद सुबह दस बजे सीएचसी कालपी पहुंचे यहां उन्होंने कोविड 19 वैक्सीन टीकाकरण के बारे में स्टाफ से जानकारी ली। उन्होंने वैक्सीन लगवाने आए लोंगो से भी हाल चाल लेते हुए कोविड वैक्सीन के बारे मे विस्तार से बताया व जागरूक किया। उन्होने कहा कि कोविड 19 वैक्सीन लेने के बाद कुछ लोगों में हल्के साइड इफेक्ट देखने को मिल सकते हैं। हालाकि यह संख्या बहुत कम है, लेकिन अगर वैक्सीन लेने के बाद आपको माइल्ड लक्षण जैसे बुखार या शरीर में दर्द हो तो आप अपनी डाइट को बदलें। ऐसी चीजें खाएं जो आसानी से पच जाए और ताकत भी दे।
इसके बाद अपर मुख्य सचिव आटा पीएचसी पहुंचे यहां भी उन्होंने कोविड टीकाकरण अभियान की समीक्षा की। इस दौरान उप जिलाधिकारी कौशल कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऊषा सिंह अहिरवार, डा उदय कुमार, डा सुंदर सिंह, डॉक्टर सत्य प्रकाश सहित स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें