फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात जन्म के बंधन में बंधे 51 जोड़े

Tue, 09 Feb 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
विज्ञापन
मां संकटा देवी मंदिर समिति की ओर आयोजित सामूहिक विवाह महायज्ञ में मंगलवार को 51 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंध गए। सभी वैवाहिक कार्यक्रम बड़ी ही धूमधाम के साथ हुए। मंगलवार को मौनी मंदिर के सामने आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 51 जोड़ों ने अग्नि के फेरे लेकर एक दूसरे को अपना जीवनसाथी बना लिया। कार्यक्रम की शुरुआत में सबसे पहले बारात यात्रा
विज्ञापन


शुरू हुई जो कार्यक्रम स्थल से शुरू होकर घंटाघर, राजमार्ग होते हुए वापस गोपालगंज से कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। बारात यात्रा में 51 घोड़ों पर सवार दूल्हा और उनके आगे पीछे बाराती व कार्यक्रम आयोजक चल रहे थे। आगे चल रहे डीजे की धुन पर युवक डांस कर रहे थे। द्वारचार की रस्म के बाद जयमाला व फेरों आदि विधियां कराई गईं। आए हुए अतिथियों ने नवविवाहित

जोड़ों को आशीर्वाद देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। नवविवाहित जोड़ों को आयोजन कमेटी द्वारा उपहार स्वरूप गृहस्थी से संबंधित सामान भी दिया गया। इस मौके पर राकेश बाबू गुप्ता, ब्रजकिशोर गुप्ता, तुलसीराम सोनी, संजय दुबे, राकेश
विज्ञापन


पालीवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष उदयन पालीवाल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विजय चौधरी, सभासद हरीकिशोर गुप्ता रिप्पू, डॉ. नरेश वर्मा, विनोद श्रीवास्तव, किशन सोनी, रामकुमार सोनी, दिलीप सोनी, अमित गुप्ता, नीलम सोनी, मनोज दुबे, पवन गेड़ा, अविनाश चंद्र श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें