फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: ओवर रेटिंग व ब्लैक करने वालों पर होगी कार्रवाई-एसडीएम

Mon, 11 Mar 2024 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच/जालौन /कालपी। आगामी होली के त्योहार को देखते हुए एसडीएम, सीओ व आबकारी विभाग की टीम ने कस्बे में संचालित शराब की दुकानों का निरीक्षण कर संचालकों को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने ओवर रेटिंग और ब्लैक में शराब की बिक्री को लेकर सख्त रुख दिखाते हुए कहा कि ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

नगर में रविवार को एसडीएम सुशील कुमार सिंह, सीओ उमेश कुमार पांडे के साथ आबकारी निरीक्षक कोंच शुभम देशबंधु, आबकारी निरीक्षक आजाद कुमार व कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी ने कस्बे के मार्कंडेयश्वर तिराहे पर वियर और अंग्रेजी शराब, रेलवे क्रॉसिंग पर देशी शराब का ठेका, सागर चौकी पर अंग्रेजी व वियर की दुकानों का निरीक्षण किया। उन्होंने संचालकों को जरूरी निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि ठेकों पर ओवर रेटिंग की शिकायत मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
इसी तरह कालपी एसडीएम हेमंत पटेल ने सीओ डॉ. देवेंद्र कुमार पचौरी, क्राइम इंस्पेक्टर मोहम्मद अशरफ, आबकारी अधिकारी मुकेश प्रताप सिंह के साथ नगर के मोहल्ला बाईपास, सब्जी मंडी, टरनंनगंज टॉकीज रोड, खोया मंडी के अलावा जोल्हूपुर मोड़ आदि स्थानों में स्थित देसी व अंग्रेजी शराब की दुकानों में चेकिंग अभियान चलाया। दुकानों में शराब के स्टॉक का निरीक्षण व गणना करके रजिस्टर अभिलेखों से मिलान किया।
विज्ञापन

वहीं जालौन नगर में एसडीएम अतुल कुमार व सीओ रामसिंह ने देवनगर चौराहे के पास स्थित देशी शराब की दुकान, अंग्रेजी शराब की दुकान और बीयर की दुकान का निरीक्षण किया। निरीक्षण में दुकानों पर सफाई व्यवस्था दुरस्त न मिलने पर फटकार लगाई और सफाई व्यवस्था दुरस्त करने के निर्देश दिए। इस दौरान औरैया रोड पर दुकान नंबर तीन पर सीसीटीवी कैमरा न मिलने पर दो हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें