फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: 31 मार्च तक का बिल जमा होने पर मिलेगी छूट

Mon, 11 Mar 2024 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। किसानो ने अगर नलकूपों का मार्च 2023 तक का बकाया बिल जमा नही किया तो वह शासन की मुफ्त बिजली योजना का लाभ नही ले पाएंगे। किसानों की आय दोगुनी करने के लिए प्रदेश सरकार ने किसानो को नलकूप के लिए मुफ्त विजली देने का ऐलान किया है। उपखंड अधिकारी आदर्श राज यादव ने बताया कि मुफ्त बिजली योजना का लाभ उन्हीं किसानो को मिलेगा। जिन्होंने 31 मार्च 2023 तक का अपना पूरा बिल जमा कर दिया हो। बताया कि कालपी उपखंड क्षेत्र में लगभग 1500 किसानो के नाम नलकूपो के कनेक्शन है, लेकिन पचास फीसदी किसानों ने अभी तक अपना बकाया जमा नही किया है। इससे उन्हें इस छूट का लाभ नहीं मिल पाएगा। बताया कि विभाग ने बकाएदार नलकूप उपभोक्ताओं के लिए एकमुश्त समाधान योजना की शुरुआत की है। अगर बकाएदार एक बार में पूरा बिल जमा करता है। तो उसे सरचार्ज पर सौ फीसदी छूट दी जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें