कालपी। खनन विभाग और प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में बिना वैध प्रपत्रों के मौरंग लादकर परिवहन कर रहे दो डंपर और एक ट्राला को पकड़ लिया गया। इस मामले में वाहन चालकों और स्वामियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
जिला खनिज कार्यालय के मोहर्रिर उमेश कुमार ने कालपी कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि 3 फरवरी 2026 की शाम एसडीएम कालपी मनोज कुमार सिंह के निर्देशन में परिवहन और खनिज विभाग की टीम ने जोल्हूपुर तिराहा के पास मौरंग लदे तीन वाहनों की जांच की। जांच में दो वाहन बिना ईएमएम-11 फार्म-सी और अन्य परिवहन प्रपत्रों के मौरंग ले जाते पाए गए। ट्राला में 39 घनमीटर और डंपर में 34 घनमीटर मौरंग लदी थी। चालक और वाहन स्वामी की मिलीभगत से मौरंग व गिट्टी का अवैध परिवहन किया जा रहा था। दोनों वाहनों को थाना कालपी पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। (संवाद)