फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षण में गैर हाजिर 53 कर्मचारियों पर कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। शहर के गल्ला मंडी परिसर में चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम में 53 कर्मी गैरहाजिर रहे। सभी के खिलाफ नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर कर्मचारियों का प्रशिक्षण चल रहा है। इसमें निर्वाचन आयोग द्रारा पीठासीन अधिकारी, प्रथम, द्वितीय व तृतीय मतदान अधिकारी का प्रशिक्षण कराया जा रहा है। कई कर्मचारी जिला प्रशासन की तमाम चेतावनी के बाद भी प्रशिक्षण को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। मंगलवार को कुल 53 कर्मचारी गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन

सीडीओ अभय कुमार ने बताया कि इनमें 15 पीठासीन अधिकारी, 12 प्रथम मतदान अधिकारी, 14 द्वितीय मतदान अधिकारी, 12 तृतीय मतदान अधिकारी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। उचित जवाब न मिलने पर सभी के खिलाफ एफआईआर कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें