फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला उत्पीड़न पर शीघ्र कार्रवाई करें : डीआईजी

विज्ञापन
पुलिस लाइन में महिला शक्ति मोबाइल गाड़ी को हरी झंडी दिखाते डीआई - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। पुलिस अधिकारी महिला संबंधी शिकायतों को गंभीरता से लेकर जांच कर तुरंत कार्रवाई करें। पॉक्सो एक्ट के मामलों को गंभीरता लेें व सभी थानों में वांछित व इनामी अपराधियों को पकड़कर जेल भेजें। यह बात मंगलवार को झांसी परिक्षेत्र के डीआईजी सुभाष बघेल ने पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक में कही।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में मंगलवार की शाम पुलिस अधिकारियों की बैठक लेते हुए डीआईजी कहा कि छेड़खानी, दुष्कर्म व महिला उत्पीड़न की शिकायत मिलने पर पुलिस अधिकारी गंभीरता से लें और शीघ्र ही कार्रवाई करें। कहा कि घर से गायब महिलाए, बच्चियों व लड़कियां से संबंधित जो मामले दर्ज हैं। उन पर कार्रवाई करते हुए तलाश की जाए और मिलने पर उनको उनके परिवारों को सौंप दिया जाए। पॉस्को एक्ट के दर्ज मामलों के मुकदमों पर शीघ्र निस्तारण कराया जाए।
उन्होंने महिला उत्पीड़न संबंधी मामलों की जानकारी ली और पुलिस द्वारा अभी तक की गई कार्रवाई की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सभी थाना प्रभारी व अधिकारी वांछितों व अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजेें। इसके लिए अपने अपने क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाएं। बैठक के बाद उन्होंने पुलिस लाइन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रू ट, आरक्षियों से वार्ता की और उनकी शिकायतों व समस्याओं के बारे में जानकारी ली। समस्यांए सुनकर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे आरक्षियों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो। बैठक में एएसपी डा.अवधेश सिंह, सभी सीओ, कोतवाल, थानाध्यक्ष, आरआई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

अब रोमियों की खैर नहीं
प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए जिले में भेजे गए महिला शक्ति मोबाइल गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर डीआईजी झांसी सुभाष बघेल ने पुलिस लाइन से रवाना किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला शक्ति मोबाइल शुरू की है। इसके लिए महिला हेल्पलाइन नंबर भी शीघ्र शुरू किया जाएगा। उन्होंने महिला थाना व महिला हेल्प लाइन नंबर 1090 व जिला नियंत्रण जालौन के नंबर की जानकारी दी। महिला शक्ति मोबाइल स्कूलों, कोचिंग, बाजार व चौराहों पर मौजूद रहेगी और महिलाओं व लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करने वालों को पकड़कर कार्रवाई करेगी।

कोच में समस्याएं सुनते एडीएम- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें