फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगी सामग्री बेचने पर आठ पर कार्रवाई

विज्ञापन
कुठौंद पुलिस की हिरासत में लाक डाउन का उल्लंघन करने वाले दुकानदार। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कुठौंद। प्रशासन की कई चेतावनी के बाद भी लॉकडाउन में निर्धारित रेट से अधिक कीमतों पर खाद्य सामग्री बेचने वालों के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। गुरुवार को थाना पुलिस ने कस्बे के आठ दुकानदारों के खिलाफ 151 की कार्रवाई की।
विज्ञापन

बता दें कि जिले में जब से लाक डाउन हुआ है तब से कुछ दुकानदार खाद्य सामग्री को रेट से अधिक दामों में बेच रहे है। इसमें अधिकांश किराना व सब्जी विक्रेता शामिल है। मिल रही शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी ने सभी थाना पुलिस को ऐसे दुकानदारों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। निर्देश के बाद थाना प्रभारी सुधाकर मिश्रा के आदेशानुसार एसआई मुकेश कुमार ने किराना विक्रेता राहुल पुत्र शिवकुमार, कमल पुत्र शिवकुमार, आनंद पुत्र राजाराम निवासी कुठौंद, फिरोज पुत्र अयूब खान सलेमपुर, प्रदीप पुत्र रमाकांत पारेन सहित आठ विक्रेताओं के खिलाफ 151 के तहत चालान कर दिया। इंस्पेक्टर सुधाकर मिश्रा का कहना है कि किसी को भी नियम के खिलाफ कार्य नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें