उरई। सीडीओ केके सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने निरीक्षण के दौरान 21 बिना मान्यता या नवीनीकरण के संचालित विद्यालय चिह्नित किए हैं। इन सभी विद्यालयों को बंद कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। निरीक्षण के दौरान उरई के अलावा कालपी व जालौन तहसील क्षेत्र में नियमों की अनदेखी करते हुए संचालित मिले। कुछ स्कूलों को एक अप्रैल को बंद करने के नोटिस दिए जाने के बावजूद बंद नहीं किया गया था। निरीक्षण के दौरान कुछ विद्यालयों ने जांच से बचने के लिए स्कूल बंद कर दिए। एक स्कूल में ताला लगा मिला जबकि बाहर यूनिफॉर्म में बच्चे मौजूद थे। एक स्कूल के बारे में लोगों ने बताया कि यह सप्ताह में केवल 2-3 दिन ही खुलता है। सीडीओ ने बताया कि सभी अवैध विद्यालयों को बंद कराने के निर्देश दिए जा चुके हैं।