फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: किसान के घर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Wed, 25 Nov 2026 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
फोटो - 04 पुलिस गिरफ्त में आरोपी। पुलिस
विज्ञापन
उरई। किसान के घर में सेंध लगाकर करीब चार लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर चोरी किए गए जेवर भी बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस अन्य साथियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस ने इस वारदात का खुलासा चौबीस घंटे में कर दिया। रविवार रात चोरों ने खड़गुई दिवारा गांव निवासी किसान रामू चंदेल के घर को निशाना बनाया था। रामू खेत पर मटर की रखवाली करने गया था, जबकि उसकी पत्नी नीलम घर के बरामदे में सो रही थी।
इसी दौरान चोरों ने पीछे से सेंध लगाकर घर में प्रवेश किया और बक्से में रखे झुमके, तोड़िया, हार और दो अंगूठी समेत करीब चार लाख रुपये के जेवर चोरी कर लिए। रात करीब तीन बजे नीलम को छत पर किसी के भागने की आवाज सुनाई दी तो उसने शोर मचाया, लेकिन तब तक चोर भाग चुके थे।
विज्ञापन


सूचना पर रात में ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। रामू चंदेल ने थाने में चोरी की तहरीर दी। थाना प्रभारी वरुण प्रताप सिंह ने मामले की जांच के लिए पुलिस टीम गठित की। पुलिस ने गांव में जांच-पड़ताल और सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर सरपंच जोशी को संदिग्ध मानते हुए पूछताछ की।
चौकी प्रभारी नियामतपुर रामसजीवन वर्मा ने सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी ने चोरी की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर जेवर बरामद कर लिए। पुलिस के अनुसार चोरी में अन्य लोगों के शामिल होने की आशंका है।
आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। सीओ अजय कुमार सिंह का कहना है कि आरोपी पर कार्रवाई की गई है। उसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें