उरई। गैंगरेप का शिकार हुई महिला को आरोपियों द्वारा धमकाया जा रहा है। पीड़िता पर लगातार समझौते का दबाव बना रहे हैं। सोमवार को पीड़िता ने परिजनों के साथ एसपी से मामले की शिकायत की।
रेंढ़र थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने सोमवार को एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार को शिकायती पत्र दिया। बताया कि कुछ माह पहले गांव के ही कुछ लोगों ने घर में घुसकर मारपीट करते हुए उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। इसकी रिपोर्ट रेंढ़र थाने में दर्ज है। आरोप है कि आरोपी उस पर लगातार समझौते का दबाव बना रहे हैं। आरोपियों का कहना है कि अगर उसने समझौता नहीं किया, तो उसका अपहरण कर लेंगे। पीड़िता ने एसपी से शिकायत की है। (संवाद)