फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का लगाया आरोप

Tue, 27 Aug 2024 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। ग्रामीण ने बेटी को अगवाकर सामूहिक दुष्कर्म करने आरोप लगाते हुए एसपी को शिकायती पत्र दिया है। पीड़ित ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

कोटरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने एसपी को शिकायती पत्र दिया। बताया कि 19 अगस्त को उसकी 16 वर्षीय बेटी नित्यक्रिया करने गई थी, तभी वहां स्कूल के सामने काम करने वाले एक युवक व ठेकेदार ने उसे अगवा कर नशीला पदार्थ खिला दिया। जिससे वह अचेत हो गई। इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
आरोप है कि ठेकेदार ने इसके बाद युवक से बेटी को कहीं ले जाने की बात कही। तब युवक उसे अपनी बहन के घर ले गया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी तो पुलिस ने दोनों को बरामद कर लिया। आरोप है कि पुलिस ने उसकी बेटी को धमकाया कि वह ठेकेदार का नाम न ले। अगर नाम लिया तो वह पूरे परिवार को किसी मामले में फंसा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है पुलिस ने बेटी से मिलने भी नहीं दिया और एक युवक पर कार्रवाई कर जेल भेज दिया। जब उन्होंने ठेकेदार पर कार्रवाई की बात कही तो पुलिस ने उनके साथ अभद्रता की। पीड़ित ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। सीओ उमेश कुमार पांडेय ने बताया कि मामले के संज्ञान में आते ही आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया है। अब परिजन गलत आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें