फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मटर व्यापारी से लूट का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
कालपी मे पुलिस गिरफ्त में लूटेरा छोटू - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कालपी। एक सप्ताह पूर्व हाईवे पर मटर व्यापारी से लूट करने वाले शातिर बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बदमाश का नाम छोटू और बाइक औरैया की निकली। बदमाश का नाम व बाइक औरैया की है, इसका खुलासा अमर उजाला ने लूट के अगले दिन ही कर दिया था।
विज्ञापन

बता दें कि एक सप्ताह पूर्व कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत हाईवे पर बदमाशों ने एक मटर व्यापारी से तमंचे के बल पर लगभग तीन हजार रुपये व मोबाइल लूट लिया था। लूट के अगले दिन ही मिले सुरागों से अमर उजाला ने औरैया नंबर की बाइक और लुटेरे का नाम छोटू शीर्षक से खबर छापी थी। इंस्पेक्टर मानिकचंद्र पटेल ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर सरसेला मोड़ में संदिग्ध अवस्था में खड़े आरोपी छोटू उर्फ श्रीप्रकाश पुत्र उमाशंकर निवासी ग्राम शाहजहांपुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है व आरोपी के पास से औरैया से चुराई गई एक मोटर साइकिल, 315 बोर का तमंचा तथा दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि राघवेंद्र सिंह निवासी औरैया के साथ छोटू मोटर साइकिल के चोरी करने के धंधे में लिप्त रहता था। बीते सप्ताह कानपुर देहात की सट्टी थाना पुलिस ने राघवेंद्र सिंह को पकड़ा था और छोटू फरार हो गया था। जिसे कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

25 फरवरी को प्रकाशित खबर का पीडीएफ- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें