उरई। मोहल्ला सुशीलनगर निवासी ब्रजेंद्र कुशवाह ने डीएम को शिकायती पत्र दिया।
इसमें आरोप लगाया कि पड़ोसी हरिमोहन ने चिटफंड कंपनी में रकम दोगुना करने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये ले लिए।
उन्होंने रुपये किसी कंपनी में जमा न कर खुद हड़प लिए।
सात साल बाद भी न तो पॉलिसी दी और न रुपये वापस कर रहे हैं। उन्होंने जांच कराकर रुपये वापस दिलाने की गुहार लगाई है। डीएम ने जांच का आश्वासन दिया है।
-